चीन: भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 90 लोगों की मौत
चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान...

चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान...
चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है।
मई 23, नई दिल्ली:
चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा चीन में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक विस्फोट शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में हुआ। यह इलाका बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ समय बाद जोरदार विस्फोट हुआ। जिस समय धमाका हुआ, उस वक्त खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे। अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे के बाद बचाव टीमों को लापता लोगों को खोजने के लिए हर संभव कोशिश करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। चीन ने बीते कुछ साल में खदान सुरक्षा नियमों को सख्त किया है, इसके बावजूद वहां खदान हादसे लगातार होते रहे हैं। कोयला उत्पादन बढ़ाने के दबाव और कई जगह सुरक्षा मानकों में लापरवाही को इसकी बड़ी वजह माना जाता है। इससे पहले फरवरी 2023 में इनर मंगोलिया के शिनजिंग इलाके में एक ओपनकास्ट खदान में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 53 मजदूरों की मौत हुई थी।





