चार दशक बाद भारत-चीन सीमा पर फायरिंग, चीन का भारतीय सेना पर LAC पार करने का आरोप....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
चार दशक बाद भारत-चीन सीमा पर फायरिंग, चीन का भारतीय सेना पर LAC पार करने का आरोप....


भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से सीमा पर गतिरोध जारी है। अब एक बार फिर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इसकी वजह है चीन की लद्दाख में की गई कायराना हरकत। ड्रैगन ने सोमवार रात को जो किया वो बीते चार दशकों में कभी नहीं हुआ था। दरअसल, चीन ने बीती रात वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को निशाना नहीं बनाया गया। भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर घटना को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।

चीन का भारत पर आरोप

चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सैन्य प्रवक्ता के हवाले से जारी बयान में आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने गैरकानूनी तरीके से पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर सोमवार को एलएसी का उल्लंघन किया। भारतीय सैनिकों द्वारा पीएलए के गश्ती दल पर चेतावनी भरी फायरिंग करने के बाद चीनी सैनिकों को जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद चीन ने कहा, हम भारतीय पक्ष से आग्रह करते हैं कि इस तरह की कार्रवाई को तुरंत रोकें।

सीमा पर बढ़ा तनाव

भले ही गोली चेतावनी के लिए ही चली हो, लेकिन घटना दर्शाती है कि सीमा पर तनाव कितना बढ़ गया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जबकि शुक्रवार को ही सीमा पर तनाव कम करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंग के बीच मॉस्को में बातचीत हुई थी।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it