योग भारत की ओर से दुनिया के लिए एक महान उपहार: NDB अध्यक्ष

  • whatsapp
  • Telegram
योग भारत की ओर से दुनिया के लिए एक महान उपहार: NDB अध्यक्ष
X



शंघाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों के तहत एक भव्य कर्टन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खास मौके पर न्यू डेवलपमेंट बैंक की अध्यक्ष और ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति दिलमा रूसेफ ने शिरकत की। इसकी तस्वीरें शंघाई में भारत का महावाणिज्य दूतावास के सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर साझा की गई हैं।

कार्यक्रम में चीन में भारत के महावाणिज्य दूतावास में काउंसल जनरल प्रतीक माथुर और CGI शंघाई की टीम की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलमा रूसेफ ने कहा, "योग भारत की ओर से दुनिया को दिया गया एक महान उपहार है, जो भूगोल, भाषा और विश्वास की सीमाओं को पार कर जाता है। यह हमें आत्म-संतुलन, सामाजिक समरसता और विश्व के साथ सामंजस्य से जीना सिखाता है। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण हैं।"

इसके अलावा, एनडीबी की स्थापना में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, "भारत न केवल एनडीबी का संस्थापक सदस्य है, बल्कि यह एक ऐसा देश है जिसके बिना यह बैंक अस्तित्व में नहीं आ सकता। दिलमा रूसेफ़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इसके संस्थापकों में से एक थे और हम सभी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण बैंक बनाने के मिशन पर हैं।"

Next Story
Share it