International - Page 60
इजऱायल ने मध्य गाजा में जमीनी हमला तेज किया, संयुक्त राष्ट्र ने विनाशकारी मानवीय संकट की चेतावनी दी
इजरायल ने मध्य गाजा पट्टी में अपने जमीनी हमले तेज करने की घोषणा की है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि हमलों में वृद्धि युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी क्षेत्र में विनाशकारी मानवीय संकट को बढ़ा रही है। इजऱायल ने पहले गाजा के निवासियों से उत्तरी क्षेत्र से मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में जाने का आग्रह...
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई सैयद रजी मौसावी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने इजराइल द्वारा मारे गए ब्रिगेडियर जनरल सैयद रजी मौसावी के अंतिम संस्कार में प्रार्थना का नेतृत्व किया। सर्वोच्च नेता ने इस शहीद के अथक संघर्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की। नजफ शहर में इराक के सबसे प्रतिष्ठित शिया तीर्थस्थल पर मौसवी के अंतिम संस्कार के दौरान शोक...
अमेरिकी जासूसों पर नजऱ रखने के लिए उन्नत एआई सिस्टम का उपयोग कर रहा चीन : रिपोर्ट
चीन की शीर्ष खुफिया एजेंसी अमेरिकी जासूसों और अन्य लोगों पर नजऱ रखने के लिए एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग कर रही है। चीनी एआई सिस्टम रुचि के व्यक्तियों पर तत्काल डोजियर बना सकता है। रिपोर्ट में आंतरिक मीटिंग मेमो का हवाला देते हुए कहा गया है, एआई-जनरेटेड प्रोफाइल चीनी जासूसों को लक्ष्य...
आईडीएफ ने कहा गाजा में तीन और इजरायली सैनिक मारे गए
इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि गाजा में हमास आतंकवादियों से लड़ते हुए उसके तीन सैनिक मारे गए, इससे मरने वालों की संख्या 167 हो गई है। मृत सैनिकों की पहचान सार्जेंट किर्यत मोत्ज़की से 7वीं बख़्तरबंद ब्रिगेड की 77वीं बटालियन के प्रथम श्रेणी (रेस.) आसफ पिन्हास तुबुल (22); सीपीटी. (रेस.) नेरिया...
इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने रान्तिसी अस्पताल के आसपास हमास के सुरंग नेटवर्क को किया नष्ट
इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसने उत्तरी गाजा में रान्तिसी अस्पताल के नीचे और उसके आसपास कई किलोमीटर लंबी रणनीतिक सुरंगों के एक नेटवर्क को नष्ट कर दिया है। इसमें यह भी कहा गया है कि सुरंग नेटवर्क उसी क्षेत्र में रामा के फ़हराह स्कूल के पास से गुजऱा। आईडीएफ...
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा की पॉल व्हेलन की रूस में नजरबंदी से वापसी तक अमेरिका आराम नहीं करेगा
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि बिडेन प्रशासन अमेरिकी नागरिक पॉल व्हेलन की रूस में नजरबंदी से अमेरिका वापस लाने की कोशिशों को बंद नहीं करेगा। जारी एक बयान के अनुसार, 28 दिसंबर को रूसी अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिक पॉल व्हेलन को गलत तरीके से हिरासत में लिया था जिसके पांच वर्ष पूरे हो गए।...
चीन की राजधानी बीजिंग के गांव की इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती
चीन की राजधानी बीजिंग के चाओयांग जिले के डोंगशिंडियन गांव में गुरुवार तड़के एक स्वनिर्मित इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह दुर्घटना एक इलेक्ट्रिक साइकिल में आग लगने के बाद हुई। चाओयांग जिले में...
ईरानी राष्ट्रपति ने इजरायली हमले में मारे गए आईआरजीसी कमांडर पर शोक जताया
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में इजरायली मिसाइल हमले में मारे गए इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) कमांडर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर जारी पोस्ट में श्री रायसी ने कहा , इजरायल का दुर्भावनापूर्ण कदम...
अमेरिका में कोरोना का नया वेरिएंट जेएन.1 लगभग आधे मामलों के लिए जिम्मेदार
अमेरिका में कोरोना का नया वेरिएंट जेएन.1 तेजी से फैल रहा है और अब यह देश में कोविड-19 के नवीनतम मामलों में लगभग आधे के लिए जिम्मेदार है। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के हवाले से मंगलवार को दी। जेएन.1 वर्तमान में अमेरिका में सबसे तेजी से फैलने वाला और मुख्य वेरिएंट है। सीडीसी के...
चीन ने मंगलवार को अंतरिक्ष में समुद्र से 3 उपग्रहों का किया प्रक्षेपण
चीन ने मंगलवार को अंतरिक्ष में लांग मार्च-11 वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया और तीन उपग्रहों को नियोजित कक्षा में भेज दिया। ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र ने दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के यांगजियांग तट से मंगलवार सुबह छह बजकर 39 मिनट (बीजिंग समयानुसार) पर रॉकेट का प्रक्षेपण किया। शियान-24सी...
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मित्र देशों के लिए टैरिफ वरीयता पर कानून पर किए हस्ताक्षर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं जो सरकार को मित्र देशों को कुछ वस्तुओं के निर्यात शुल्क को अस्थायी रूप से कम करने या पूरी तरह से समाप्त करने का अधिकार देता है। हस्ताक्षरित कानून रूसी सरकार को छह महीने तक की अवधि के लिए मित्र देशों को शिपमेंट पर निर्यात शुल्क कम करने...
हिंद महासागर में टैंकर पर हमला करने के अमेरिकी आरोप को ईरान ने किया खारिज
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने सोमवार को अमेरिका के इस आरोप को खारिज कर दिया कि एक ईरानी ड्रोन ने हिंद महासागर में रासायनिक टैंकर पर हमला किया था। उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग के शनिवार के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए तेहरान में एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। इसके पहले...














