म्यांमार सरकार प्रमुख भिक्षु डॉ. नन्दरतन महाथेरो को करेगी सम्मानित
म्यांमार सरकार ने भगवान बुद्ध की महा परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में श्रीलंका बुद्ध विहार के प्रमुख भिक्षु डॉ. नन्दरतन महाथेरो को देश के प्रतिष्ठित...


X
म्यांमार सरकार ने भगवान बुद्ध की महा परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में श्रीलंका बुद्ध विहार के प्रमुख भिक्षु डॉ. नन्दरतन महाथेरो को देश के प्रतिष्ठित...
म्यांमार सरकार ने भगवान बुद्ध की महा परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में श्रीलंका बुद्ध विहार के प्रमुख भिक्षु डॉ. नन्दरतन महाथेरो को देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार सद्धम्मजोतिकाधज से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह जानकारी भिक्षु डॉ. नन्दरतन महाथेरो ने दी। यह पुरस्कार म्यांमार सरकार के धार्मिक मामलों और संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जायेगा।
बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्ति को म्यामांर सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार है। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के पूर्व चेयरमैन रहे डॉ. नन्दरतन महाथेरो पाली भाषा में प्रकाशित होने वाली देश की एकमात्र पत्रिका पालि पटिपदा के सम्पादक हैं। म्यामांर सरकार की इस घोषणा पर कुशीनगर के बौद्ध भिक्षु संघ ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
Next Story