विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सुनीता विलियम्स की वापसी को बताया गर्व का क्षण

  • whatsapp
  • Telegram
विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सुनीता विलियम्स की वापसी को बताया गर्व का क्षण
X



विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सुनिता विलियम्स की वापसी को गर्व का क्षण बताया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा है कि भारत की बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए पूरा विश्व एक साथ आया है।जो अंतरिक्ष में अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और स्थिरता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है।

वही अमेरिका में सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की सुरक्षित वापसी पर जश्न का माहौल है, जबकि नासा और स्पेसएक्स की इस मिशन में भूमिका की भी सराहना की जा रही है. नौ महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशनमें फंसे रहने के बाद सफलतापूर्वक लौटे अंतरिक्ष यात्रियों का व्हाइट हाउस ने स्वागत किया. राष्ट्रपति ट्रंप ने अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने का संकल्प लिया था, और उन्होंने अपना वादा निभाया.’

Next Story
Share it