रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता से पीछे नहीं हटेगा- सर्गेई लावरोव
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता की व्यवस्था से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने द्विपक्षीय या त्रिपक्षीय किसी भी...


रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता की व्यवस्था से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने द्विपक्षीय या त्रिपक्षीय किसी भी...
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता की व्यवस्था से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने द्विपक्षीय या त्रिपक्षीय किसी भी रूप में वार्ता के लिए तैयार रहने की बात कही। लावरोव ने मीडिया को बताया कि वार्ता की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी। विशेषज्ञ स्तर से शुरुआत कर शिखर सम्मेलन तक पहुँचने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई मुलाकात के दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी मौजूद थे। उनके अलावा राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी मौजूद थे।
दोनों नेताओं ने कहा था कि तीन घंटे की बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है। हालांकि अभी किसी तरह का समझौता नहीं हुआ है और रूस ने यूक्रेन के साथ अभी युद्ध विराम की घोषणा नहीं की है। वहीं इस बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपिय नेताओं से कहा था कि वह 22 अगस्त को रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन करना चाहते हैं।