फ्रांस: राष्ट्रपति ने सेबेस्टियन लेकोर्नु को नियुक्त किया प्रधानमंत्री
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने निवर्तमान रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। पूर्व प्रधानमंत्री...


X
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने निवर्तमान रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। पूर्व प्रधानमंत्री...
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने निवर्तमान रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। पूर्व प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू को अलोकप्रिय मितव्ययी योजनाओं के कारण संसदीय विश्वास मत में पद से हटाए जाने के एक दिन बाद यह नियुक्ति की गई है। बायरू केवल नौ महीने पद पर रहे।
सेबेस्टियन लेकोर्नु राष्ट्रपति मैक्रों के शासनकाल में दो साल से भी कम समय में देश के पांचवें प्रधानमंत्री बन गए हैं। पिछले तीन वर्षों से रक्षा मंत्री के रूप में कामकाज और यूक्रेन में रूस युद्ध के प्रति फ्रांस के रूख को आगे बढ़ाने के कारण वे इस पद के लिए सबसे आगे चल रहे थे। राष्ट्रपति मैक्रों के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि लेकोर्नु को फ्रांस का अगला बजट तैयार करने के लिए राजनीतिक दलों से परामर्श करने का काम सौंपा गया है।
Next Story