ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई की मौत पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का वक्तव्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने वक्तव्य में कहा की इतिहास के दुष्टतम लोगों में से एक, ख़ामेनेई, मर गया है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय...
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने वक्तव्य में कहा की इतिहास के दुष्टतम लोगों में से एक, ख़ामेनेई, मर गया है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय...
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने वक्तव्य में कहा की इतिहास के दुष्टतम लोगों में से एक, ख़ामेनेई, मर गया है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि उन सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें ख़ामेनेई और ख़ून के प्यासे उसके गुंडों के गिरोह ने मार डाला या अपंग बना दिया था। वह हमारी ख़ुफ़िया एजेंसियों और बहुत ही उन्नत ट्रैकिंग प्रणालियों से बच नहीं सका, और इज़रायल के साथ मिलकर की गई कार्रवाइयों के कारण, वह या उसके साथ मारे गए अन्य नेता कुछ भी कर पाने में असमर्थ रहे।
ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस पाने का यह अब तक का सबसे बड़ा अवसर है। हमें सूचना मिल रही है कि उनके आईआरजीसी, सेना और अन्य सुरक्षा एवं पुलिस बलों के कई लोग अब और लड़ना नहीं चाहते हैं, और हमसे अभयदान मांग रहे हैं। जैसा कि मैंने कल रात कहा था, “अभी वे अभयदान पा सकते हैं, बाद में उन्हें केवल मौत मिलेगी!”
उम्मीद है, आईआरजीसी और पुलिस शांतिपूर्वक ईरानी देशभक्तों के साथ मिल जाएंगे, और देश को उस महानता तक वापस ले जाने के लिए एक इकाई के रूप में मिलकर काम करेंगे, जिसका कि वो हक़दार है। यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होनी चाहिए क्योंकि न केवल ख़ामेनेई की मौत हुई है, बल्कि मात्र एक दिन में ही देश काफ़ी हद तक नष्ट कर दिया गया है, और यहां तक कि मिटा दिया गया है। हालांकि, भारी और सटीक बमबारी पूरे सप्ताह, या जब तक पूरे मध्य पूर्व में, और वास्तव में पूरे विश्व में, शांति के हमारे लक्ष्य को हासिल करने के लिए ज़रूरी होगा, निर्बाध रूप से जारी रहेगी!





