ईरानी तेल प्रतिबंधों पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा यू-टर्न
वैश्विक बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर लगे...

X
वैश्विक बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर लगे...
वैश्विक बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाने का बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह छूट शुक्रवार तक जहाजों पर लदे तेल पर लागू होगी जो 19 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ईरान ने प्रमुख वैश्विक स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है और अमेरिका ने क्षेत्र में अतिरिक्त युद्धपोत तैनात किए हैं। साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्षेत्र में सैन्य अभियान सीमित करने के संकेत दिए हैं, जिससे बाजार की अस्थिरता कम होने की उम्मीद है।
Next Story





