ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान युद्ध पर पहले राष्ट्रीय संबोधन के बाद तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है, जबकि एशियाई शेयर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान युद्ध पर पहले राष्ट्रीय संबोधन के बाद तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है, जबकि एशियाई शेयर...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान युद्ध पर पहले राष्ट्रीय संबोधन के बाद तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है, जबकि एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई। ट्रम्प ने साफ किया है कि अमेरिका आने वाले हफ्तों में ईरान पर हमले जारी रखेगा, जिसमें ऊर्जा और तेल ठिकाने भी शामिल हैं। इस बयान के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 4 प्रतिशत से ज्यादा उछल गईं। ब्रेंट क्रूड करीब 106 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। खास बात यह है कि इससे पहले दिन में कीमतों में गिरावट देखी गई थी, लेकिन ट्रम्प के संबोधन के बाद बाजार ने तेज़ी पकड़ ली।
उधर, इस घोषणा के बाद टोक्यो का निक्केई 225 सूचकांक 1.4 प्रतिशत गिरकर 53,004.81 पर, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.4 प्रतिशत गिरकर 5,292.36 पर और हांगकांग का हैंग सेंग 0.8 प्रतिशत गिरकर 25,082.59 पर आ गया। वहीं, International Energy Agency ने चेतावनी दी है कि सप्लाई में बाधा का असर अब यूरोप की अर्थव्यवस्था पर दिखना शुरू हो सकता है। कुल मिलाकर, तेल बाजार इस समय पूरी तरह भू-राजनीतिक तनाव के असर में है—और जब तक हालात सामान्य नहीं होते, कीमतों में इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी रहने की आशंका बनी हुई है।





