इजराइल और लेबनान के बीच मध्यस्थता के लिए हुई उच्चस्तरीय बैठक
इजराइल और लेबनान के बीच मध्यस्थता को लेकर वांशिगटन में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बीते 30 वर्षों में ये पहला अवसर था जब दोनों देशों ने इस स्तर पर...
इजराइल और लेबनान के बीच मध्यस्थता को लेकर वांशिगटन में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बीते 30 वर्षों में ये पहला अवसर था जब दोनों देशों ने इस स्तर पर...
इजराइल और लेबनान के बीच मध्यस्थता को लेकर वांशिगटन में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बीते 30 वर्षों में ये पहला अवसर था जब दोनों देशों ने इस स्तर पर प्रत्यक्ष संवाद किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्रालय में इस बैठक की मेजबानी की। उन्होंने इसे "ऐतिहासिक अवसर" बताया और कहा कि ये कोशिश केवल तुरंत युद्धविराम तक सीमित नहीं है।
उनका कहना था कि इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में पिछले 20-30 साल से मौजूद हिजबुल्लाह के प्रभाव को स्थायी रूप से खत्म करना है। रूबियो ने कहा कि लेबनान के लोग हिजबुल्लाह और ईरान की आक्रामक नीतियों के शिकार हैं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया लंबी होगी और इसे एक दिन में पूरा नहीं किया जा सकता।अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी और इजरायल व लेबनान के राजदूत शामिल हुए। सभी पक्षों ने सहमति जताई कि तय समय और स्थान पर सीधी बातचीत शुरू की जाएगी।





