यूरोप को अपनी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली बनानी चाहिए: वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की

  • whatsapp
  • Telegram
यूरोप को अपनी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली बनानी चाहिए: वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की
X


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूरोप को अपनी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस परियोजना के लिए कई देशों के साथ बातचीत कर रहा है। श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध में बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव एक बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि अमरीकी पैट्रियट प्रणाली द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कुछ खास तरह की मिसाइलें ही रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में सक्षम हैं। श्री ज़ेलेंस्की ने इस योजना को कठिन लेकिन व्यावहारिक बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना लक्ष्य एक साल के भीतर इस प्रणाली को विकसित करना है।

Next Story
Share it