अमरीकी जहाजों पर ईरान के हमले के बाद डॉनल्ड ट्रम्प ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट तीन अमरीकी जहाजों पर ईरान के हमले के बाद उसे जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की चेतावनी...

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट तीन अमरीकी जहाजों पर ईरान के हमले के बाद उसे जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की चेतावनी...
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट तीन अमरीकी जहाजों पर ईरान के हमले के बाद उसे जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अमरीकी सेना ने इस हमले को नाकाम कर दिया।
श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तीनों अमरीकी जहाज हॉर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल आये। अमरीकी सेना ने इन जहाजों को निशाना बनाने वाले मिसाईलों को नष्ट कर दिया और ईरानी सेना को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया। अमरीका ने कहा कि वह युद्ध आगे बढ़ाना नहीं चाहता लेकिन हर हाल में अपनी सेना की रक्षा के लिए तैयार है।
ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि अमरीका ने टकराव की शुरूआत की और ईरानी सेना ने केवल इसका जवाब दिया। अमरीका और इसके अरब सहयोगियों के बीच तनाव के बाद यह हमला हुआ है। खबर है कि सऊदी अरब ने जबरन जलडमरूमध्य मार्ग खुलवाने के अमरीकी प्रयास में सहयोग करने से इंकार कर दिया है।





