सऊदी अरब ने यूएई, कतर और कुवैत पर ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की

  • whatsapp
  • Telegram
सऊदी अरब ने यूएई, कतर और कुवैत पर ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की
X




सऊदी अरब ने संयुक्त अरब अमीरात, कतर और कुवैत के क्षेत्रों और समुद्री सीमा को निशाना बनाकर किए गए ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की है और खाड़ी देशों की सुरक्षा के प्रति फिर अपना समर्थन व्‍यक्‍त किया है।

इससे पहले, संयुक्त अरब अमीरात ने कल कुवैत को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की थी। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये आतंकवादी हमले कुवैत की संप्रभुता का उल्लंघन और उसकी सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

यह राजनयिक प्रतिक्रिया कुवैत के रक्षा मंत्रालय की उस घोषणा के बाद आई है, जिसमें पुष्टि की गई थी कि देश के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए कई शत्रुतापूर्ण ड्रोन देखे गए थे।

Next Story
Share it