ट्रंप ने ईरान को समझौते के लिए दिया अतिरिक्त समय, चेतावनी भी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझौते के लिए अतिरिक्त समय देने के साथ चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर...

X
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझौते के लिए अतिरिक्त समय देने के साथ चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझौते के लिए अतिरिक्त समय देने के साथ चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होता, तो अमेरिका फिर से हमला कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि हालात बहुत तनावपूर्ण हैं और जल्द ही और खराब हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका कुछ दिन तक ईरान के जवाब का इंतजार कर सकता है। युद्ध रोकने की कोशिशों के बावजूद अब तक बातचीत में कोई बड़ा नतीजा नहीं निकला है। वहीं सऊदी अरब ने ईरान के साथ बातचीत को समझौते तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त समय देने के ट्रंप के फैसले का स्वागत किया है।
Next Story