अमरीका और ईरान के बीच नए दौर की सीधी वार्ता स्थगित, उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स की स्विट्ज़रलैंड यात्रा में हुई देरी
अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स की स्विट्ज़रलैंड की यात्रा में देर होने बाद अमरीका और ईरान के बीच नए दौर की सीधी वार्ता स्थगित कर दी गई है।...
अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स की स्विट्ज़रलैंड की यात्रा में देर होने बाद अमरीका और ईरान के बीच नए दौर की सीधी वार्ता स्थगित कर दी गई है।...
अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स की स्विट्ज़रलैंड की यात्रा में देर होने बाद अमरीका और ईरान के बीच नए दौर की सीधी वार्ता स्थगित कर दी गई है। अमरीका के राष्ट्रपति के कार्यालय में इस बदलाव के लिए लॉजिस्टिक चुनौतियों और अनिश्चित समय सारणी का हवाला दिया है। स्विट्ज़रलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि आज होने वाली अमरीका, ईरान, कतर और पाकिस्तान की वार्ता स्थगित कर दी गई है। ईरान के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि ईरान के प्रतिनिधियों ने इस वार्ता के लिए स्विट्ज़रलैंड की यात्रा नहीं की।
क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच वार्ता स्थगित की गई है। ईरान समर्थित सशस्त्र गुट हिज्बुल्लाह पर इस्राएल ने ताजा हमले किए हैं। लेबनान के अधिकारियों ने बताया कि इस्राएल के हमलों में 18 लोग मारे गए हैं। वहीं इस्राएल का कहना है कि इस संघर्ष के शुरू होने के बाद हिज्बुल्लाह के एक घातक हमले में उसके चार सैनिक मारे गए हैं।





