भारत से डील जल्द संभव : मार्को रुबियो

  • whatsapp
  • Telegram
भारत से डील जल्द संभव : मार्को रुबियो
X



अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं।

रुबियो ने कहा रूस-यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े मुद्दे अमेरिकी विदेश नीति के अहम पहलू हैं। उन्होंने कहा कि हर देश की भौगोलिक स्थिति और ऊर्जा जरूरतें अलग-अलग होती हैं। ऐसे में विदेश नीति तय करते समय कई कारकों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका की नीति केवल रूस-यूक्रेन युद्ध तक सीमित नहीं है, बल्कि द्विपक्षीय संबंधों और ऊर्जा जरूरतों को भी ध्यान में रखती है।



भारत दौरे से पहले रुबियो ने कहा कि “हम अभी भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। हम उसे करने के बहुत करीब हैं।”

उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा छूट और इस तरह की चीजों के बारे में फैसला लेते हैं। तो उनके पास कई जटिल कारक होते हैं जिनका उन्हें ध्यान रखना पड़ता है। भौगोलिक स्थिति भी एक वास्तविकता है। कुछ देशों के लिए वैकल्पिक स्रोतों से ऊर्जा प्राप्त करना बहुत मुश्किल है। यह कोई बहाना नहीं है लेकिन विदेश नीति बनाते समय इन सब बातों में संतुलन बनाना पड़ता है।

इसके अलावा रोबियो ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की विदेश नीति निश्चित रूप से इस बात को ध्यान में रखती है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में क्या हो रहा है। लेकिन सिर्फ उसी पर पूरी नीति निर्भर नहीं है। इसे कई अन्य कारकों को भी ध्यान में रखना पड़ता है, जिसमें अन्य देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध और उनकी अपनी ऊर्जा आपूर्ति के संदर्भ में वे वास्तविक रूप से क्या करने में सक्षम हैं, यह भी शामिल है।

Next Story
Share it