इंडोनेशिया में जंगलों की आग पर भड़का जनाक्रोश, जनजीवन प्रभावित
इंडोनेशिया में जंगलों और जमीनों में लगी भीषण आग के खिलाफ छात्रों और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को राजधानी जकार्ता और मकासर में...
X
इंडोनेशिया में जंगलों और जमीनों में लगी भीषण आग के खिलाफ छात्रों और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को राजधानी जकार्ता और मकासर में...
इंडोनेशिया में जंगलों और जमीनों में लगी भीषण आग के खिलाफ छात्रों और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को राजधानी जकार्ता और मकासर में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जंगलों में लगी आग से फैले जहरीले धुएं और धुंध ने आम जिंदगी को पूरी तरह ठप कर दिया है। मकासर में प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के कार्यकाल के दो साल पूरे हुए हैं।
प्रदर्शनकारी आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पर्यावरण संकट से निपटने के लिए कड़े सरकारी कदमों की मांग कर रहे हैं।
Next Story





