बांग्लादेश में अवामी लीग का दो दिवसीय देशव्यापी बंद
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी से पहले अवामी लीग ने आज और कल देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। पार्टी ने सरकार के सामने राजनीतिक...
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी से पहले अवामी लीग ने आज और कल देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। पार्टी ने सरकार के सामने राजनीतिक...
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी से पहले अवामी लीग ने आज और कल देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। पार्टी ने सरकार के सामने राजनीतिक गतिविधियों पर लगी रोक हटाने, राजनीतिक बंदियों की रिहाई और नेताओं पर दर्ज मामले वापस लेने समेत आठ मांगें रखी हैं।
वहीं, देशव्यापी बंद को देखते हुए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। दूसरी ओर, कपड़ा श्रमिकों का प्रदर्शन भी जारी है। गाजीपुर के श्रीपुर में गुरुवार को कपड़ा श्रमिकों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसमें एक ASP समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अधिकारियों ने गारमेंट सेक्टर में न्यूनतम वेतन में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। मजदूरों का आरोप है कि कारखाने बंद हो रहे हैं और कर्मचारियों को हिंसा का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सम्मानजनक आजीविका की उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।





