UN में भारत ने धार्मिक स्वतंत्रता पर पाकिस्तान को घेरा

  • whatsapp
  • Telegram
UN में भारत ने धार्मिक स्वतंत्रता पर पाकिस्तान को घेरा
X




संयुक्त राष्ट्र में भारत ने धार्मिक स्वतंत्रता और अंतिम संस्कार के अधिकारों को लेकर पाकिस्तान पर सवाल उठाए। भारत की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने आतंकवादियों के अधिकारों की पैरवी करने के पाकिस्तान के रुख पर भी आपत्ति जताई।

भाविका मंगलानंदन ने 1999 के कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपने मारे गए सैनिकों के शव तक स्वीकार नहीं किए थे, जबकि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को सैन्य सम्मान दिया और इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाया।

भारत ने पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी करने के बजाय अपने ब्जे वाले क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देने की सलाह भी दी।

Next Story
Share it