UNSC में भारत ने दिया पाकिस्तान को मुहतोड़ जबाव

  • whatsapp
  • Telegram
UNSC में भारत ने दिया पाकिस्तान को मुहतोड़ जबाव
X




भारत ने UNSC में पाकिस्तान पर आतंकवाद और अफगानिस्तान में आम लोगों की हत्या को लेकर कड़ा हमला बोला। साथ ही, पाकिस्तान के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश परवथानेनी ने कहा कि पाकिस्तान का नागरिकों के खिलाफ नरसंहार और निर्दोष लोगों की हत्या से जुड़ा लंबा इतिहास रहा है।

पाकिस्तान द्वारा की गई सीमा पार सशस्त्र हिंसा के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान में 750 नागरिकों की मौत और घायल होने के मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे में पाकिस्तान को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद को देखना चाहिए। वहीं, भारत ने अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा पर जोर देते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

Next Story
Share it