Global Handwashing day: कब और क्यू मनाया जाता है! जाने इसका उद्देश्य

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
Global Handwashing day: कब और क्यू मनाया जाता है! जाने इसका उद्देश्य

अंकिता सिंह-
दुनिया भर में 15अक्टूबर को वर्ल्ड हैण्डवॉशिंग डे मनाया जाता है।इस दिन को हाथ धुलने और साफाई रखने के उद्देश्य से मनाते हैं। हाथ न धोने के कारण लोग अलग अलग बिमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं।लोगों में हाथ धोने के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए वर्ल्ड हैण्डवॉशिंग डे मनाया जाता है। कोई भी विशेष काम करने से पहले हाथ धोना महत्वपूर्ण हैं।

हमे बचपन से खाना खाने से पहले हाथ धोने के लिए कहा जाता है।लेकिन न सिर्फ खाना खाते समय बल्कि हाथ की सफाई बराबर करते रहना चाहिए। जिससे की हमारे हाथो से होकर कीटाणु और बैक्टीरिया हमारे शरीर तक न पहुच सके।ऐसा बिल्कुल भी नही है कि, अगर आपके पास साबुन और पानी नही है तो आप अपने हाथ साफ नही कर सकते।

सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर के आप अपने हाथ साफ रख सकते हैं। बच्चो को स्कूल भेजते समय उन्हे भी सैनिटाइजर दें,जिससे वह अपने हाथो की सफाई कर सके। सैनिटाइजर इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथों को तौलिये से अच्छे तरह से पोछ लें, फिर एक दो बूंद सैनिटाइजर अपने हाथों में लेकर मिलाए और जब तक वह सूख न जाए तब तक किसी भी खाने की वस्तु को न छुए। आपको बताते चलें,इस दिन का मकसद लोगों के बीच साफ सफाई को लेकर जागरकता फैलाने का है,जिसे सबके सहयोग से पूरा किया जा सकता है।

Next Story
Share it