ई-सिगरेट है अनगिनत बिमारियों की वजह! जानें वजह

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
ई-सिगरेट है अनगिनत बिमारियों की वजह! जानें वजह

अंकिता सिंह-
सरकार द्वारा कुछ दिन पहले ही भारत में ई-सिगरेट को पूरी तरह बैन कर दिया गया था। युवाओं में इसकी लत तेजी से बढ़ने की वजह सेऐसा कदम उठाया गया।आपको बता दें,देश के युवा सबसे ज्यादा इसका प्रयोग करते थे। आपके लिए यह भी जानना जरुरी है कि,ई-सिगरेट पीने की आदत को वेपिंग कहा जाता है। यह एक एलोक्ट्रोनिक डीवाइज है जिसमे निकोटीन और दूसरे केमिकल्स का घोल रहता है , और जब इसे इस्तेमाल किया जाता है तब यही लिक्विड भाप बन कर निकला है और इसलिए हम इसे वेपिंग कहते है।
एक स्टडी में पाया गया है कि, ई-सिगरेट के इस्तेमाल से आप हजारो बिमारियों को अपने शरीर में प्रवेश करने देते है। उसमे पाए जाने वाले केमिकल्स अगल अलग तरह की बिमारियों को जन्म देता है। इन बिमारियों का प्रमुख कारण ई-सिगरेट में पाया जाने वाला वेजिटेबल ग्लिसरीन को माना जाता है।

Next Story
Share it