मुंबई में ग्रिड फेल होने से कई इलाकों में बिजली गुल, ढाई घंटे बाद बहाल हुई बिजली.....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मुंबई में ग्रिड फेल होने से कई इलाकों में बिजली गुल, ढाई घंटे बाद बहाल हुई बिजली.....


मुंबई में सोमवार सुबह करीब 10 बजे बिजली का बड़ा संकट आ गया। करीब ढाई घंटे बाद कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल हो पाई है। इससे पहले ग्रिड फेल होने से मुंबई के आधे इलाकों में बत्ती गुल हो गई। गोरेगांव, अंधेरी, कुर्ला, सायन, प्रभादेवी, ठाणे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। मुंबई में करीब ढाई घंटे में बाद 12:30 बजे कुछ इलाकों में बिजली की सप्‍लाई सामान्‍य हुई है। बिजली रीस्टोरेशन का अधिकतम काम पूरा हो गया है। दादर, बांद्रा, ग्रांटरोड, नरीमन प्वाउंट इलाके में बिजली आ गई है। महालक्ष्मी और परेल इलाके में भी बिजली आ गई है। करीब ढाई घंटे से जगह-जगह रुकी हुईं लोकन ट्रेनें अब धीरे-धीरे चलने लगी हैं।

मुंबई एक ऐसा शहर है जिसमें 24 घंटे बिजली रहती है ऐसी जगह अगर बिजली अचानक ठप हो जाये तो यहां रहने वाले लोगों का क्‍या हाल हो रहा होगा आप समझ सकते हैं। सुबह का समय होने के कारण घर का हर काम प्रभावित हो रहा है परेशान लोग सड़कों पर उतर आये और बिजली कब तक आयेगी पता लगाने में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिजली आने में थोड़ा समय लग सकता है। ट्विटर पर भी मुंबई की बिजली अचानक गुल होने पर मुंबई ट्रेंड कर रहा है। युवा वर्ग इसे लेकर मीम्‍स बना रहा है और शेयर कर रहा है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it