महाराष्ट्र की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 8:30 बजे करेंगे राज्य को संबोधित, 15 अप्रैल से लग सकता है लॉकडाउन....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
महाराष्ट्र की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 8:30 बजे करेंगे राज्य को संबोधित, 15 अप्रैल से लग सकता है लॉकडाउन....



महाराष्ट्र की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज रात 8:00 बजे जनता को संबोधन करने का निर्णय लिया है। काकू दादी की महाराष्ट्र की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है जिस को काबू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार आज 15 अप्रैल की आधी रात से लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। आपको बता दें कि राज्य गठित टास्क फोर्स और सभी राजनीतिक और व्यापार निकायों के साथ विचार विमर्श करने में 15 दिनों के लॉकडाउन या 21 दिनों के लिए बंद करने का विकल्प सामने आया है, और उद्धव ठाकरे की सरकार आज रात इस पर घोषणा कर सकती हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कैबिनेट की बैठक के लिए भी कल पहुंचे थे जहां पर लॉकडाउन को मंजूरी मिली थी। आज रात 8:30 बजे राज्य को संबोधित करेंगे संभावना है,कि इस दौरान लॉकडाउन की घोषणा कर सकते है। वायरस की दूसरी लहर मैं सिर्फ महाराष्ट्र की नहीं जबकि पूरे भारत वर्ष के राज्यों की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि दूसरी लहर भारत के कोविड-19 मामलों में प्रवृत्ति चिंताजनक है।

उन्होंने बताया कि पंजाब में मध्य फरवरी में हर रोज 300 मामले सामने आते थे, अब यह बढ़कर 3,000 हो गए हैं। कर्नाटक में औसतन हर दिन 404 मामले सामने आते थे अब ये बढ़कर 7,700 हो गए हैं। फरवरी मध्य में मध्य प्रदेश में औसतन 267 मामले आते थे, अब यह बढ़कर 4,900 हो गए हैं। स्थिति इतनी खराब होती जा रही है कि कई जगहों पर ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मरीज दम तोड़ दे रहे हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में गुस्साए परिजनों ने रात को 2:00 बजे अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। क्योंकि ऑक्सीजन की कमी के कारण कथित तौर पर वहां 11 मरीजों की मौत हो गई और अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि ऑक्सीजन में किसी तरह की कमी नहीं है।

नेहा शाह

Next Story
Share it