मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिखाया सख्त स्वभाव कहा - किसानों का सारा धान खरीद लूंगा पर बाहर का कोई मध्यप्रदेश में अपना धान नहीं बेचेगा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिखाया सख्त स्वभाव कहा - किसानों का सारा धान खरीद लूंगा पर बाहर का कोई मध्यप्रदेश में अपना धान नहीं बेचेगा


लगातार हो रहे किसान आंदोलन के बाद आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नरूला गंज में संबोधन करते हुए कहा कि" मैं किसानों से वादा करता हूं कि सरकार उनका पूरा धान खरीदेगी परंतु बाहर का कोई भी व्यक्ति मध्यप्रदेश में अपना धान नहीं बेचेगा यदि ऐसा हुआ तो मैं उक्त व्यक्ति को जेल भेज दूंगा। इसीलिए कोई यहां अपना फसल बेचने का ना सोचे।"

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान कल्याण कृषि योजना के तहत 5 लाख किसानों के खातों में दो- दो हजार रुपए भी ट्रांसफर किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों को समाप्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक किसान से मंडिया ही फसल खरीदेगी।

परंतु यदि कोई व्यापारी किसी किसान को उसकी फसल का अच्छा दाम दे रहा है, तो किसान को इजाजत है, कि वह उस व्यापारी को अपनी फसल अच्छे दामों पर बेच दे।

आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि स्टॉक लिमिट भी समाप्त की जाएगी। अभी तक व्यापारियों के पास स्टॉक लिमिट था पर नए कृषि कानून के जरिए इस लिमिट को भी समाप्त कर दिया गया है। किसान पहले ही व्यापारी के साथ अपनी उपज का कॉन्ट्रैक्ट भी कर सकता है।

कांग्रेस पर बरसते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को सिर्फ बरगलाया है। और कर्ज माफी के नाम पर झूठे प्रमाण पत्र ही वितरित किए हैं। ऐसे लोगों से किसान भाई सावधान रहें। इसी के आगे उन्होंने नए प्रस्तावित कृषि कानून जो कि केंद्रीय सरकार द्वारा किसानों के लिए लागू किया गया है उस को समझाते हुए कहा कि, मैं जानता हूं आप सब में से कई लोग ऐसे हैं जो कृषि कानून से सहमत नहीं है। परंतु मैं आप लोगों को बता देना चाहता हूं कि आप की एमएसपी हमेशा बनी रहेगी और प्रस्तावित कृषि कानून किसानों की भलाई को सोच कर ही बनाया गया है।

नेहा शाह

Next Story
Share it