पीएम मोदी का पाक और चीन पर निशाना, कहाँ- भारत है शांति का पक्षधर....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पीएम मोदी का पाक और चीन पर निशाना, कहाँ- भारत है शांति का पक्षधर....


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र को संबोधित किया। कोरोना संक्रमण के चलते पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक तरफ संयुक्त राष्ट्र के स्वरूप में बदलाव ​की मांग जोरदार तरीके से उठाई तो दूसरी तरफ आतंकवादी और विस्तारवाद के बाहने नाम लिए बिना पाकिस्तान और चीन पर निशाना भी साधा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बात सही है कि कहने को तो तीसरा विश्व युद्ध नहीं हुआ लेकिन इस बात को नकार नहीं सकते कि अनेकों युद्ध हुए, अनेकों गृहयुद्ध भी हुए। कितने ही आतंकी हमलों ने खून की नदियां बहती रहीं। इन युद्धों में, इन हमलों में, जो मारे गए, वो हमारी-आपकी तरह इंसान ही थे। पीएम मोदी ने कहा... वो लाखों मासूम बच्चे जिन्हें दुनिया पर छा जाना था, वो दुनिया छोड़कर चले गए। कितने ही लोगों को अपने जीवन भर की पूंजी गंवानी पड़ी, अपने सपनों का घर छोड़ना पड़ा। उस समय और आज भी, संयुक्त राष्ट्र के प्रयास क्या पर्याप्त थे? पीएम मोदी ने कहा कि हम पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं।

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्‍य को लेकर बढ़ रहे आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामारी के बाद बनी परिस्थितियों के बाद हम आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्‍य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान, ग्‍लोबल इकॉनमी को भी ताकत देगा। भारत में ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी योजनाओं का लाभ, बिना किसी भेदभाव, प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत में बड़े स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। आज दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रो फाइनेंसिंग स्‍कीम का सबसे ज्यादा लाभ भारत की महिलाएं ही उठा रही हैं।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it