श्री सुनील आम्बेकर जी को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व

  • whatsapp
  • Telegram
श्री सुनील आम्बेकर जी को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व
X

श्री सुनील आम्बेकर  जी , प्रो गोविन्द जी पांडेय , प्रो विप्लव चौधरी

श्री सुनील अम्बेकर को राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व दिया गया है | सुनील जी एक लम्बे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के साथ जुड़े रहे और उनके नेतृत्व में संगठन में एक नई ऊर्जा का प्रवेश हुआ | आज उनको अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी |

मृदु भाषी , प्रखर वक्ता और समसामयिक मुद्दों की गहरी समझ उनको इस दायित्व को निभाने में मदद करेगा | सुनील जी ने जहा संघ पर किताब लिख कर उसे आम जान के सामने लाने का प्रयास किया है वही उन्होंने इसके माध्यम से संघ की छवि को भी नए भारत में एक अलग अंदाज में प्रस्तुत किया है |

उनके विचार विभिन्न संचार माध्यमों के द्वारा सभी तक पहुंचते रहते है जिससे उनकी भारत और भारतीयता के बारे में कहीं गयी बातों से हम रूबरू होते है - नए भारत में किस तरह से शिक्षा और संचार के माध्यम से बदलाव लाया जा सकता है इस पर उनके विचार काफी सराहनीय है |

समय समय पर कला और रंगमंच के बारे में उन्होंने मार्गदर्शन किया है और राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से लोगो के बीच भारत के विचार और व्यवहार को ले जाने की प्रेरणा भी सुनील जी ने दी है |

इस नए दायित्व से संघ और उसके संगठनों के बारे में मीडिया में और ज्यादा और अच्छी जानकारी लोगो को मिल पाएगी |




Next Story
Share it