सत्ता मिलते ही ममता भूली ममता, बीजेपी कार्यकर्ताओ के खून से लाल पश्चिम बंगाल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सत्ता मिलते ही ममता भूली ममता,  बीजेपी कार्यकर्ताओ के खून से लाल पश्चिम बंगाल

लखनऊ 04 मई 2021, कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में जहां मानव समाज एक दूसरे की जान बचाने के लिए प्रयासरत है, वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणामो के बाद ममता बनर्जी के संरक्षण में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, उपद्रवियों व गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं की जा रही हैं।

nmnभारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, उनके घरों व प्रतिष्ठानों तथा पार्टी कार्यालयों को तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस की इस गुंडागर्दी में अब हजारों पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं और कई की हत्याएं कर दी गई हैं। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह कार्रवाई लोकतंत्र के नाम पर कलंक है, जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी 05 मई को पूरे प्रदेश में धरना देगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा के निर्देशानुसार पूरे देश मे आयोजित किये जा रहे धरना-प्रदर्शन का यह आयोजन प्रत्येक मंडल में किया जाएगा और इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा। एक घंटे के इस धरने के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं की संख्या एक बार में 20 से अधिक नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के कारण लागू कोरोना कर्फ्यू को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों पर धरने पर बैठकर तृणमूल कांग्रेस द्वारा किये जा रहे लोकतंत्र पर हमले और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, उन पर हमले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ अपने आवास पर धरने पर बैठेगे। जबकि पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला व मण्डल के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों पर ममता सरकार के संरक्षण में हो रही हिंसा के खिलाफ अपने-अपने घरों पर धरने पर बैठकर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड पीड़ितों के लिए किए जा रहे सेवा कार्य इस धरने से प्रभावित न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।



Next Story
Share it