मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में टूटा सारा रिकॉर्ड, वर्षों बाद हुई इतनी वर्षा......

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में टूटा सारा रिकॉर्ड, वर्षों बाद हुई इतनी वर्षा......

गुजरात और देश के कई हिस्सों में आए ताउते तूफान का असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। जहां पर लगातार दो दिनों से गंभीर वर्षा हो रही है।

इसी में देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है आपको बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहले ही चेतावनी जारी कर चुका था कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में और उसके अधिकतर स्थानों पर बादल गरजने के साथ 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 9 डिग्री कम था। इसी के साथ राजधानी में बारिश का रिकॉर्ड कायम है।




मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई में कभी 1 दिन में इतनी वर्षा नहीं हुई सन उन्नीस सौ के बाद यह पहली वर्षा होगी। आपको बता दें कि गुरुवार को 8:30 बजे तक 119.3 मिमी हुई बारिश ने रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले वर्ष 1976 मई में एक दिन में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।

राष्ट्रीय मौसम विभाग भविष्यवाणी केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि 1900 वर्षों बाद मई के महीने में 1 दिन में इतनी बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली में आम तौर पर 24 घंटे में अधिकतम 30 से 40 मिलीमीटर बारिश होती है मगर इस बार अरब सागर व पश्चिम से आए तूफान के कारण इतनी बारिश दर्ज की गई है।

आपको बता दें सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि मौसम विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करने के लिए कहा गया था जिसका असर बखूबी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों और गांव में बारिश का भयंकर असर देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से बाढ़ की संभावना बढ़ रही है।

नेहा शाह

Next Story
Share it