चंद्र ग्रहण शुरू, दुनिया के कई हिस्सों में दिख रहा खूबसूरत नजारा, भारत में कुछ देर बाद लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण.....

  • whatsapp
  • Telegram
चंद्र ग्रहण शुरू, दुनिया के कई हिस्सों में दिख रहा खूबसूरत नजारा, भारत में कुछ देर बाद लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण.....
X



साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण आरंभ हो चुका है। ग्रहण करीब 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू हुआ। जो शाम के 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण है। जिसमें चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा जिसे सुपर ब्लड मून भी कहा जाता है।

भारत में यह चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा क्योंकि यहां पर उपछाया चंद्रग्रहण होगा। उपछाया चंद्रग्रहण के कारण भारत में सूतक मान्य नहीं होगा। जिसकी वजह से किसी भी तरह के कार्य में कोई भी बाधा नहीं आएगी। यह चंद्रग्रहण अनुराधा नक्षत्र जोकि शनिदेव का नक्षत्र भी है उसमें पड़ेगा और वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर है।

चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखना सुरक्षित माना गया है। ग्रहण के नजारे को अच्छे से देखने के लिए आप टेलिस्कोप की मदद भी ले सकते हैं। 26 मई को उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसे देखने के लिए खास सोलर फिल्टर चश्मों की आवश्यकता होगी।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के कई भागों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, इस दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं।

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक तुलसी का प्रयोग करके चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है। ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए तुलसी के पत्तों को घर में सूतक काल लगने से पहले रखना चाहिए। सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरु हो जाता है और यह ग्रहण काल के समाप्त होने के बाद खत्म होता है। ग्रहण के दौरान किसी वस्तु को शुद्ध करने के लिए तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it