तमिलनाडु नगर प्रशासन मंत्री केएन नेहरू बोले- बिहारियों ने तमिलनाडु निवासियों की छीनी नौकरियां।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
तमिलनाडु नगर प्रशासन मंत्री केएन नेहरू बोले- बिहारियों ने तमिलनाडु निवासियों की छीनी नौकरियां।


तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों को कम होशियार बताने वाला बयान दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार के लोगों पर तमिलनाडु में आकर स्थानीय निवासियों की नौकरियां छीन ने जैसा भी आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव को लेकर भी विवादित बात कही।

केएन नेहरू ने कहा कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तो उन्होंने बिहारियों को नौकरियां दे दीं। नेहरू ने कहा, लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री थे तो उन्होंने रेलवे में बिहारियों को भर दिया। खासतौर से लोअर लेवल की नौकरियों में, भले ही बिहारियों के पास तमिलों से कम दिमाग है। उनके विवादित बयानों के बाद लोगों द्वारा लगातार उनकी आलोचना किए जाने के साथ माफी मांगने की भी मांग की जा रही है।

इस दौरान नगर प्रशासन मंत्री अपना यह विवादित बयान 25 जुलाई को दिया था उस वक्त तिरुचिरापल्ली स्थित डीएमके कार्यालय से एक रोजगार कैंप को संबोधित कर रहे थे। करीब एक सप्ताह तक चलने वाला यह कार्यक्रम 23 जुलाई को शुरू हुआ था, जिसमें केएन नेहरू 25 जुलाई को शामिल हुए थे। अपने भाषण के दौरान केएन नेहरू ने कहा कि बिहार और उत्तर भारत के लोग तमिलनाडु में तमिलों की नौकरियां छीन रहे थे। वे बिना तमिल और अंग्रेजी जाने स्थानीय बैंकों और अन्य स्थानों पर काम कर रहे हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि बिहार के 4 हजार से ज्यादा त्रिची के गोल्डन रॉक वर्कशॉप में काम कर रहे हैं। रेलवे फाटकों पर भी ज्यादातर गेटकीपर्स बिहारी ही हैं। ये सब लालू प्रसाद यादव के कारण है। जब वो रेल मंत्री थे, तो उन्होंने सभी बिहारियों को रेलवे एग्जाम में पास करवा दिया और रेलवे की नौकरियों पर रख लिया।

ये लोग न तमिल जानते हैं और न ही हिंदी और इनके पास तमिलों जैसा दिमाग भी नहीं है। फिर भी ये लोग तमिलनाडु में काम कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं होगा जब केएन नेहरू बिहारी पर इस तरह तंज कसते आए हैं। इससे पहले भी उन्हें सरकार द्वारा कई बार आलोचनाओं को रोकने के लिए फटकार लगाई गई थी।

नेहा शाह

Next Story
Share it