दलित समाज के नेता चरण सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस को मिलेगा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फायदा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
दलित समाज के नेता चरण सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस को मिलेगा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फायदा


पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद अब मुख्यमंत्री पद के लिए चरण सिंह चन्नी का नाम सामने आया है। अब चरण सिंह पंजाब के नए मुख्यमंत्री घोषित किए गए है । जानकारी के लिए आपको बता दें कि चरण सिंह दलित समाज के नेता है। इस आश्चर्यजनक घोषणा के बाद कांग्रेस उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बड़े लक्ष्य की ओर जाती दिख रही है।

उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं पंजाब सरकार मे दलित मुख्यमंत्री आने से इसका फायदा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ हो सकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री के पद की घोषणा करने के बाद कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चरण सिंह चन्नी को बधाई देते हुए कहा कि श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई, हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए। उनका भरोसा सर्वोपरि है।

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और वर्तमान में शपथ ग्रहण करने जा रहे मुख्यमंत्री के बीच संबंध काफी खराब नजर आए हैं। ऐसे में उनके मुख्यमंत्री पद पर बैठने से ना केवल उन्हें बल्कि पंजाब राज्य में 32% दलित मतदाताओं को अपनी और आकर्षित करने का काम किया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस चाहती थी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी पंजाब की नई मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बता दें कि सोनी ने देर रात पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कम से कम दो बार बैठक की और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति में अपनी भूमिका निभाई।

नेहा शाह

Next Story
Share it