लुधियाना कोर्ट में फिदायीन हमले की आशंका, 2 की मौत
पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को अदालत की तीसरी मंजिल पर धमाका हुआ और इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि...


पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को अदालत की तीसरी मंजिल पर धमाका हुआ और इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि...
पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को अदालत की तीसरी मंजिल पर धमाका हुआ और इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि धमाका तीसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में हुआ। सूत्रों ने भास्कर को बताया कि एक बॉडी अभी बाथरूम में ही मौजूद है। आशंका जाहिर की जा रही है कि यह बॉडी सुसाइड बॉम्बर की है।हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। यह धमाका पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लुधियाना पहुंचने से कुछ देर पहले ही हुआ है।
आतंकी हमले का एंगल हुआ तो पूरी जांच हाथ में लेगी NIA
जांच के लिए NIA की दो सदस्यीय टीम भी चंडीगढ़ से रवाना हो चुकी है। NIA की टीम पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर धमाके की जांच करेगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि क्या यह विदेशी ताकतों की हरकत तो नहीं है। अगर इसमें टेरर एंगल मिला तो फिर NIA जांच अपने हाथ में ले लेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से फॉरेंसिक टीम को लुधियाना भेजा गया है।
मृतकों की संख्या बढ़ सकती है- चश्मदीद
ब्लास्ट के समय अदालत में मौजूद क्लर्क गुरपाल सिंह ने कहा कि फोटोस्टेट की मशीन के पीछे बाथरूम में बलास्ट हुआ है। चार घायल हैं। एक या दो की हालत इतनी गंभीर है कि उनकी डेथ भी हो सकती है। तीन को मैं खुद नीचे छोड़कर आया हूं।