भाषा विश्वविद्यालय: दीक्षोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में साइकिल यात्रा एवं शैक्षिक भ्रमण का आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विश्वविद्यालय: दीक्षोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में साइकिल यात्रा एवं शैक्षिक भ्रमण का आयोजन
X

भाषा विश्वविद्यालय: दीक्षोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में साइकिल यात्रा एवं शैक्षिक भ्रमण का आयोजन

लखनऊ, 24 सितंबर 2025: ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 10वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत “दीक्षोत्सव 2025” के अवसर पर एक विशेष साइकिल यात्रा एवं शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम माननीय कुलाधिपति कार्यालय के आदेशानुसार एवं माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सामाजिक संवेदनशीलता, सामुदायिक जुड़ाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, लखनऊ का भ्रमण किया। विद्यालय पहुँचने पर प्रधानाचार्या महोदया ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय की विशेषताओं, शैक्षिक उपलब्धियों और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

साइकिल यात्रा एवं विद्यालय भ्रमण का सफल संचालन मोहम्मद शारिक (विषय प्रभारी) एवं डॉ. हसन मेहंदी (सहायक आचार्य, शारीरिक शिक्षा विभाग) के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। छात्र-छात्राओं के लिए सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में सुहेल, कृतिका, गुफरान, अशोक, शादाब, सिमरन, ज़ीनत, सोनम, अशोक यादव और श्री लाला यादव ने विशेष योगदान दिया।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं की कार्यप्रणाली और उनके योगदान से अवगत कराया।

Next Story
Share it