बीते 24 घंटे में देश की राजधानी में दर्ज किए गए 900 नए केस , जानिए अनलॉक के विषय में क्या बोले मुख्यमंत्री......
वैश्विक महामारी के कारण देश की राजधानी दिल्ली की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी परंतु अब राजधानी के हालत धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। आपको बता दें कि...
 Admin | Updated on:29 May 2021 6:11 PM IST
Admin | Updated on:29 May 2021 6:11 PM IST
वैश्विक महामारी के कारण देश की राजधानी दिल्ली की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी परंतु अब राजधानी के हालत धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। आपको बता दें कि...
वैश्विक महामारी के कारण देश की राजधानी दिल्ली की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी परंतु अब राजधानी के हालत धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में करीब 900 नए केस सामने आए हैं, जिसके साथ ही प्रतिदिन में मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है तो ऐसे में शहर में ज्यादा गतिविधियों को मंजूरी दी जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को घोषणा की कि राजधानी में सोमवार से धीरे-धीरे लॉकडाउन खत्म करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा और 1 हफ्ते के लिए निर्माण गतिविधियों और फैक्ट्रियों को खोले जाने की इजाजत दी जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि संक्रमण की दूसरी और प्रभावी लहर को देखते हुए राजधानी में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया 6 हफ्ते तक लागू रहने वाली लॉकडाउन के बाद हो रही है।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में करीब 900 मामले सामने आए हैं। संक्रमण के नए मामलों की संख्या 1,000 से नीचे है और संक्रमण दर में कमी आई है इसलिए हम ज्यादा गतिविधियों को शुरू करेंगे। हम चाहते हैं कि आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौट आए। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की तरफ से चलाए गए सभी प्रकार के अभियान और लॉकडाउन के कारण दिल्ली की स्थिति पहले से काफी सुधर चुकी है। पहले राजधानी में 27000 केस प्रतिदिन पाए जा रहे थे जो अब घटकर 900 पर पहुंच गए हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल सरकार धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू करेगी।
नेहा शाह
















