जिओना चना ने 38 पत्नी और ८९ बच्चे पैदा कर डाले, भला हो क्रिस्चियन सेक्ट का जिसमे बहुविवाह पर कोई रोक नहीं है
अब भारत में कई लोग कहते है कि आबादी कैसे बढ़ रही है और भविष्य में इसी गति में बढती रही तो हमें दाना दाना के लिए मोहताज हो जाना पड़ेगा | एक जनाब थे जो अब...
 Managing Editor | Updated on:14 Jun 2021 6:44 PM IST
Managing Editor | Updated on:14 Jun 2021 6:44 PM IST
साभार : अलजजीरा 
अब भारत में कई लोग कहते है कि आबादी कैसे बढ़ रही है और भविष्य में इसी गति में बढती रही तो हमें दाना दाना के लिए मोहताज हो जाना पड़ेगा | एक जनाब थे जो अब...
अब भारत में कई लोग कहते है कि आबादी कैसे बढ़ रही है और भविष्य में इसी गति में बढती रही तो हमें दाना दाना के लिए मोहताज हो जाना पड़ेगा | एक जनाब थे जो अब ईश्वर को प्यारे हो गए, भगवान् उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे , पर उन्होंने इस जीवन को सिर्फ शादी और बच्चे पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया ये भी किसी अजूबे से कम नहीं |
मणिपुर में रहने वाले जिओना चना ने 38 पत्नी और ८९ बच्चे पैदा कर डाले, भला हो क्रिस्चियन सेक्ट का जिसमे बहुविवाह पर कोई रोक नहीं है| पर रोक नही होने से क्या सब लोग इतनी शादी कर सकते है ? शायद नहीं | पर इस व्यक्ति ने किस तरह से ३८ पत्नी से साथ निभाया होगा वो बॉलीवुड के सीरियल भी नहीं बता पायंगे |
भारत में धार्मिक आधार पर शादी के उपर कोई रोक नहीं है | क्रिस्चियन हो या मुस्लिम या फिर कोई और उनको भारत के कानून से लेना देना नही है क्योंकि हमारे यहाँ जब कानून की बात आती है तो परम्परागत नियम को मानव निर्मित नियम -कानून से उपर माना जात है और उसमे छेड़ छाड़ न जनता को बर्दाश्त है और न ही उनके धार्मिक गुरुओ को |
मोदी सरकार ने जनसँख्या नीति के लिए कहा था पर वो भी अभी तक इस पर कोई कानून नही बना सकी है - भारत में एक संजय गाँधी को छोड़कर जिन्होंने जनसँख्या को नियंत्रित करने के लिए सख्ती की थी पर कानून का पालन न करने के कारण वो अधुरा रहा गया और कुछ संजय गाँधी की मौत ने उसे ख़त्म कर दिया | संजय की सोच सही थी पर तरीका गलत अपना लिया था |
जिओना चना ने अपनीपहली शादी १९५९ में की थी और सबसे हाल में की गयी उनकी शादी २००४ में एक २५ वर्ष की लड़की से की गयी | उनकी इस बड़ी फॅमिली का फायदा राज्य को हो रहा था | वहा टूरिस्ट बढ़ने लगे और
जिओना चना के १०० कमरे का मकान सबके आकर्षण का केंद्र बन गया |
बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा की मै दुनिया का वह खुसनसीब इंसान हू जिसके पास इतने लोग सेवा करने के लिए है | लोग कहते थे की वो सोते समय भी अपने आस पास कई पत्नियों को रखता था | 
















