नॉर्थ ईस्ट साइड के स्टूडेंट्स ने ट्विटर पर चलाया #NortheastMatters अभियान......

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
नॉर्थ ईस्ट साइड के स्टूडेंट्स ने ट्विटर पर चलाया #NortheastMatters अभियान......

NCERT की किताबों के तथ्यों को लेकर पहले भी कई बार गंभीर विवाद हो चुके हैं जिसके बाद अब इन किताबों में नॉर्थ ईस्ट के चैप्टर शामिल करवाने के लिए मुहिम तेज हो गई है। आपको बता दें कि शनिवार को शाम 6 से 8 बजे तक ट्विटर पर ट्विटर स्टॉर्म चलाया गया, ये ट्विटर स्टॉर्म नॉर्थ-ईस्ट स्टूडेंट्स ग्रुप्स ने चलाया, #NortheastMatters और #AchapterforNE हैशटैग से चलाए गए इसका उद्देश्य NCERT की किताबों में नॉर्थ-ईस्ट को लेकर एक अलग से चैप्टर शामिल करवाना है, जिससे की देशभर में बाकी लोगों को नॉर्थ ईस्ट का इतिहास, जीवनशैली और देशभक्ति के बारे में पता चल सके, साथ ही देशभर में नॉर्थ ईस्ट के स्टूडेंट्स के साथ होने वाली रेसिज़्म की घटना को लेकर भी ये स्टॉर्म चलाया गया।

आपको बता दें कि अक्सर नॉर्थ ईस्ट साइड को भारत से हमेशा अलग समझा जाता है क्योंकि वहां पर लोगों में जानकारी का अभाव पाया जाता है। आपको बता दें कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों को ऐसा लगता है कि भारत में उनसे भेदभाव किया जाता है क्योंकि अक्सर जानकारी की कमी की वजह से नॉर्थईस्ट को भारत से अलग कर दिया जाता है। इसका सीधा प्रभाव नॉर्थ ईस्ट के बच्चों से लेकर बड़ों तक की मानसिकता पर पड़ता है इसीलिए लोगों ने तय किया कि नॉर्थ ईस्ट के स्टूडेंट के साथ होने वाले भेदभाव की घटना पर एनसीईआरटी में नॉर्थईस्ट को लेकर एक व्यापक चैप्टर शामिल किया जाए।

आंकड़ों की बात करें तो 30 से ज्यादा स्टूडेंट यूनियन ने टि्वटर के जरिए देशभर में मूवमेंट मैं हिस्सा लिया जिसका नाम 'A Chapter for NE' रखा गया। आपको बता दें कि इस मूवमेंट का नाम जिससे कि देश भर में NCERT की किताबों से लोगों को नॉर्थ-ईस्ट राज्य का इतिहास, जीवनशैली, लाइफस्टाइल और देशभक्ति के बारे में पता चल सके। ट्विटर पर देर शाम चले अभियान में देश के युवाओं ने नॉर्थ ईस्ट साइड का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जायज बताया तथा किताबों में चैप्टर को शामिल करने का अभियान चलाया।

नेहा शाह

Next Story
Share it