चौधरी अजित सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, जानें कैसा रहा उनका सियासी सफर....
कोरोना संक्रमण से जूझ रहे राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुवार (06 मई) की सुबह निधन हो गया। आरएलडी प्रमुख...

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुवार (06 मई) की सुबह निधन हो गया। आरएलडी प्रमुख...
कोरोना संक्रमण से जूझ रहे राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुवार (06 मई) की सुबह निधन हो गया। आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
82 वर्षीय अजित सिंह की तबीयत मंगलवार की रात अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था, जिसकी वजह से उनकी हालत नाजुक थी।
उल्लेखनीय है पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह के बेटे अजित सिंह जाट समुदाय के बड़े नेता थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनका बहुत ज्यादा दबदबा नजर आता है। बागपत से वह 7 बार सांसद चुने गए थे। वह अनेक बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वह साल 2001 से वर्ष 2003 तक वाजपेयी सरकार में कृषि मंत्री, साल 2011 में यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे।
इसके साथ ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फनगर से उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा था। किसान नेता चरण सिंह के बेटे, अजीत सिंह ने देश लौटने से पहले अमेरिका में कंप्यूटर उद्योग में 15 साल काम किया। जब वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को हासिल करने के लिए देश लौट आए। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर और इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शिकागो के पूर्व छात्र अजित सिंह पहली बार 1986 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
अराधना मौर्या