देश में लगातार 5वें दिन 3.06 लाख नए मामले
देश में लगातार 5वें दिन 3.06 लाख नए मामले


X
देश में लगातार 5वें दिन 3.06 लाख नए मामले
- Story Tags
- Corona
देश में लगातार 5वें दिन 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई है।
हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 27,469 की कमी आई है, यानी 8.23% कम केस दर्ज किए गए हैं।
शनिवार को 3 लाख 33 हजार 533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए थे, जबकि 525 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। वहीं गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस की बात करें तो फिलहाल देश में 22.43 लाख एक्टिव केस हैं।
Tags: Corona
Next Story