मुंबई रेप केस में कमिश्नर ने दिया विवादित बयान

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मुंबई रेप केस में कमिश्नर ने दिया विवादित बयान

मुंबई में दरिंदगी का शिकार हुए 34 वर्षीय बलात्कार पीड़िता की शनिवार सुबह मौत हो गई। मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले का एक बयान काफी विवादित है। मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने कहा है कि, हर अपराध वाली जगह पुलिस नहीं रह सकती है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस 10 मिनट में पहुंच गयी। उन्होने कहा कि जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेश टीम तैयार की गयी है। अगले एक महीने में मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी। बता दे कि मुख्यमंत्री की तरफ से भी कहा गया है कि इस घटना की जांच जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।

घटना शुक्रवार तड़के हुई थी। घटना के कुछ घंटे के बाद ही गिरफ्तार संदिग्ध के खिलाफ दर्ज मामले में अब हत्या की धारा भी जोड़ी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी मोहन चौहान (45) वाहन चालक का काम करता है और उसी इलाके में फुटपाथ पर रहता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़ित महिला के निजी अंग पर लोहे की छड़ से हमला किया जिसकी वजह से अत्यधिक खून का स्राव हुआ। महिला पर चाकू से भी हमला किया गया।

Next Story
Share it