पिछले 24 घंटे में देश में 2.58 लाख नए केस मिले , 1.51 लाख मरीज ठीक हुए
पिछले 24 घंटे में देश में 2.58 लाख नए केस मिले , 1.51 लाख मरीज ठीक हुए


X
पिछले 24 घंटे में देश में 2.58 लाख नए केस मिले , 1.51 लाख मरीज ठीक हुए
देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 58 हजार 89 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 385 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 हो गई है। एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीज हैं। इससे एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 2,71,202 मामले आए थे।
एक्टिव केस: 16,56,341
कुल रिकवरी: 3,52,37,461
कुल मौतें: 4,86,451
कुल वैक्सीनेशन: 1,57,20,41,825
ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,२०९
वही उत्तर प्रदेश में रविवार को 17138 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 8802 लोग ठीक हुए और 10 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 18.34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 17.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,963 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 103474 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
Next Story