नौसेना दिवस: तिरुवनंतपुरम में भारतीय नौसेना ने किया शक्ति प्रदर्शन
दिसंबर 04, नई दिल्ली:देश आज नौसेना दिवस मना रहा है। नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर तिरुवनंतपुरम में भारतीय नौसेना की शक्ति और तकनीकी श्रेष्ठता का भव्य...
X
दिसंबर 04, नई दिल्ली:देश आज नौसेना दिवस मना रहा है। नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर तिरुवनंतपुरम में भारतीय नौसेना की शक्ति और तकनीकी श्रेष्ठता का भव्य...
दिसंबर 04, नई दिल्ली:
देश आज नौसेना दिवस मना रहा है। नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर तिरुवनंतपुरम में भारतीय नौसेना की शक्ति और तकनीकी श्रेष्ठता का भव्य प्रदर्शन किया गया। इस शानदार शो में नौसैनिक जहाजों, पनडुब्बियों, हेलीकॉप्टरों और आधुनिक समुद्री हथियार प्रणालियों की क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया।
समुद्री अभ्यासों और ऑपरेशनल डेमो के ज़रिए भारतीय नौसेना ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम और सुसज्जित है। भारतीय नौसेना के वीर जवानों को समर्पित यह विशेष अवसर 1971 के भारत-पाक युद्ध में ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान भारत की निर्णायक नौसैनिक जीत के सम्मान में मनाया जाता है।
Next Story





