1.80 लाख पहुंचा देश में नए मरीजों का आंकड़ा; एक्टिव केस भी 7 लाख से ज्यादा
1.80 लाख पहुंचा देश में नए मरीजों का आंकड़ा; एक्टिव केस भी 7 लाख से ज्यादा
 Meena Pandey | Updated on:10 Jan 2022 11:04 AM IST
Meena Pandey | Updated on:10 Jan 2022 11:04 AM IST
1.80 लाख पहुंचा देश में नए मरीजों का आंकड़ा; एक्टिव केस भी 7 लाख से ज्यादा
- Story Tags
- Corona update
देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में रोजाना तेजी से बढ़ रही नए मरीजों की संख्या तीसरी लहर में पहली बार 1.80 लाख तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 79 हजार 554 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई है। 46,441 लोग रिकवर हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.29% हो गया है।
इससे पहले देश में शनिवार को 1 लाख 58 हजार और शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार 986 नए मामले दर्ज किए गए थे।
देश में अब तक 3.57 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.44 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 7 लाख 84 हजार 580 है। अब तक 4,83,935 लोगों की मौत महामारी के कारण हो चुकी है।
महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के 2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। हालांकि, मुंबई में 3 दिन बाद नए केस में 4% की कमी आई, लेकिन महाराष्ट्र (44,388 नए मामले) में अब भी पॉजिटिव केस बढ़ना जारी है। दिल्ली (22,751 नए मामले) और पश्चिम बंगाल (24,287 नए मामले) में भी नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
















