बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ANSYS पर तीन दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का शुभारंभ
विद्यार्थियों को CFD, FEA एवं आधुनिक Simulation तकनीकों का दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षणझाँसी, 22 सितंबर 2026। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के...

विद्यार्थियों को CFD, FEA एवं आधुनिक Simulation तकनीकों का दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षणझाँसी, 22 सितंबर 2026। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के...
विद्यार्थियों को CFD, FEA एवं आधुनिक Simulation तकनीकों का दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षण
झाँसी, 22 सितंबर 2026। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में मंगलवार को “Computational Fluid Dynamics एवं Structural Analysis Using ANSYS” विषय पर तीन दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 22 से 24 सितंबर तक आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक इंजीनियरिंग सॉफ्टवेयर, कम्प्यूटेशनल एनालिसिस एवं सिमुलेशन तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), लखनऊ के चीफ मैनेजर (प्रोडक्शन) ई. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान औद्योगिक परिवेश में डिजाइन, सिमुलेशन और कम्प्यूटेशनल एनालिसिस की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। एयरोस्पेस, डिफेंस, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए Computational Fluid Dynamics (CFD), Finite Element Analysis (FEA) तथा आधुनिक Simulation Tools का व्यावहारिक ज्ञान अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सैद्धांतिक अध्ययन के साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी कौशल विकसित करने का आह्वान किया।
तकनीकी सत्र में ARC Infosolution Pvt. Ltd. के टेक्निकल लीड रोहित सांगवान ने विद्यार्थियों को ANSYS SpaceClaim, CAD Modeling एवं Meshing का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के आगामी सत्रों में Internal Flow Simulation, External Flow Simulation, CFD, Structural Analysis, Thermal Analysis तथा Fluid-Structure Interaction (FSI) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कार्यशाला का आयोजन कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय के संरक्षण में किया जा रहा है। आयोजन में परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर सिंह, वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार, डीन (IET) प्रो. एम. एम. सिंह तथा निदेशक प्रो. डी. के. भट्ट का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
कार्यशाला के संयोजक डॉ. जितेंद्र वर्मा तथा आयोजन सचिव डॉ. ब्रजेश कुमार लोधी हैं। इस अवसर पर ई. ए. पी. एस. गौर, डॉ. विशाल आर्या, डॉ. राहुल शुक्ला, डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. शशिकांत वर्मा, डॉ. सत्येंद्र उपाध्याय, इंद्रेश खेबरिया, रामनिवास, रमन सिंह सहित विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में बी.टेक. मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को Industry-oriented Technical Skills, Practical Training और Modern Engineering Simulation से जोड़ते हुए उन्हें उद्योग एवं शोध की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।





