पीएम मोदी बोले- राष्ट्र निर्माण के काम में बिहार का बड़ा योगदान रहा है....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पीएम मोदी बोले- राष्ट्र निर्माण के काम में बिहार का बड़ा योगदान रहा है....


आगानी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रमुख सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में 545 करोड़ की सात परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं केंद्र की नमामि गंगे और अमरुत योजना से जुड़ी हैं। इनमें पटना की बेउर और कर्मलीचक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा सीवान, छपरा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। पीएम मोदी बोले- अब देश और बिहार, उस दौर से बाहर निकल रहा है जिसमें एक पीढ़ी काम शुरू होते देखती थी और दूसरी पीढ़ी उसे पूरा होते हुए। नए भारत, नए बिहार की इसी पहचान, इसी कार्यसंस्कृति को हमें और मजबूत करना है।

बिहार सहित पूर्वी भारत में ना तो सामर्थ्य की कमी है और ना ही प्रकृति ने यहां संसाधनों की कमी रखी है। बावजूद इसके बिहार और पूर्वी भारत विकास के मामले में दशकों तक पीछे ही रहा। इसकी बहुत सारी वजहें राजनीतिक थी, आर्थिक थीं, प्राथमिकताओं की थीं।थीं।

देश के विकास को ऊंचाई देने वाले लाखों इंजीनियर देता बिहार

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज विशेष दिवस पर उद्घाटन व शिलान्यास समारोह का आयोजन हो रहा है। आज हम देश के महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया की जयंती इंजीनियर्स डे के रूप में मना रहे हैं। चाहे काम को लेकर समर्पण हो, या बारीक नजर, भारतीय इंजीनियरों की दुनिया में एक अलग ही पहचान है। हमें गर्व है कि हमारे इंजीनियर देश के विकास को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्‍होंने आज के दिन सभी इंजीनियरों को और उनके काम को आदरपूर्वक नमन किया। खास कर बिहार के इंजीनियरों के विशेष तौर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लाखों इंजीनियर देश के विकास को नई ऊंचाई देने में लगे हैं, लेकिन बिहार तो देश के विकास को नई ऊंचाई देने वाले लाखों इंजीनियर देता है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it