केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे सीएम अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन पर करेंगे बात...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे सीएम अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन पर करेंगे बात...

.

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध जारी है। बुधवार को आंदोलन के 7वें दिन भी किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे रहे। किसानों के आंदोलन के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यह मुलाकात सुबह 9.30 बजे से 10 बजे के बीच होने की खबर है। वही, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह लगातार केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष को 'न्यायपूर्ण' बताते हुये केंद्र सरकार से सवाल किया कि वह किसानों की आवाज क्यों नहीं सुन रही है और इस मुद्दे पर उसका हठी रवैया क्यों है?

इससे पहले मंगलवार की बैठक में किसानों से बातचीत के दौरान सरकार ने कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए समिति बनाने का सुझाव रखा, लेकिन किसानों ने इस प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान संगठनों से कहा कि 4 से 5 नाम अपने संगठन से दें. एक समिति बना देते है जिसमें सरकार के लोग भी होंगे, कृषि एक्सपर्ट भी होंगे, नए कृषि कानून पर चर्चा करेंगे।

शिवांग

Next Story
Share it