बढ़ रहा कोरोना संक्रमड़ का खतरा, कई राज्यों में अलर्ट
covid-19 cases hike


covid-19 cases hike
देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों पर है। महाराष्ट्र और केरल के बाद अब कर्नाटक भी कोरोना वायरस प्रभावित राज्यों में शामिल होता नजर आ रहा है।
राज्य में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक महीने में राज्य में मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी से ज्यादा हो गई है।
महाराष्ट्र में बनी कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों के आवागमन पर 20 मार्च से रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना वेक्सीन टीकाकरण में प्रदेश को 5 लाख डोज प्रति दिवस की स्थिति में लाने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएँ करने के निर्देश भी दिए
देश में महाराष्ट्र के नागपुर और मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर में लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है। इस बीच बेंगलुरू में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
19 मार्च को बेंगलुरू में कोरोना के 1000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद बेंगलुरू में भी लॉकडाउन को लेकर चेतावनी जारी की गई है।