भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया था क्योंकि उसे सेमीफाइनल में बेल्जियम से शिकस्त मिली थी। पर अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। बता दें कि भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीत कर इतिहास रचा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जीत पर बधाईयां मिल रही हैं।

बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में यह भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है। हालांकि जर्मनी के लिए यह अनुभव दिल तोड़ने वाला था क्योंकि वे 2016 के रियो खेलों की कांस्य पदक जीतने वाली उपलब्धि को दोहरा नहीं सके। इस मैच में जर्मनी ने शुरू से ही भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की जिसमें उन्हें कुछ हद तक सफलता भी मिली पर फिर खेल पलट गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पदक जीतने पर बधाई दी है।उन्होंने कहा, ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो भारतीय की याद में अंकित होगा। ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

Next Story
Share it